अनुराग ठाकुर ने मीडिया को देश की अखंडता को खतरा उत्पन्न करने वाले आख्यानों के प्रति आगाह किया

अनुराग ठाकुर ने मीडिया को देश की अखंडता को खतरा उत्पन्न करने वाले आख्यानों के प्रति आगाह किया

अनुराग ठाकुर ने मीडिया को देश की अखंडता को खतरा उत्पन्न करने वाले आख्यानों के प्रति आगाह किया
Modified Date: March 18, 2023 / 01:42 pm IST
Published Date: March 18, 2023 12:47 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

कोच्चि, 18 मई (भाषा) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को मीडिया बिरादरी को देश की अखंडता के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले आख्यानों के प्रति सतर्क रहने और उन्हें जगह देने से बचने का आग्रह किया।

ठाकुर ने कहा कि देश के भीतर से या विदेश से जाहिर की गई घटिया और अतार्किक राय देश की लोकतांत्रिक प्रकृति को नष्ट नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मीडिया बिरादरी से सतर्क रहने और ऐसी आवाजों और आख्यानों को जानबूझकर या अनजाने में जगह देने से बचने का आग्रह करता हूं, जो भारत की अखंडता को खतरा उत्पन्न कर सकती हैं।’’

मंत्री जाने-माने मलयालम दैनिक ‘मातृभूमि’ के शताब्दी समारोह में विशेष अतिथि के रूप में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने कहा कि एक कहावत है कि तथ्य महत्वपूर्ण होते हैं और राय स्वतंत्र होती है।

ठाकुर ने कहा, ‘‘मैं यहां इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि हमारे महान राष्ट्र की लोकतांत्रिक प्रकृति हमेशा एक तथ्य बनी रहेगी, भले ही देश या विदेश से कितनी ही घटिया और अतार्किक राय जाहिर की जाए।’’

भाषा अमित पारुल

पारुल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"