बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति

बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति

बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति
Modified Date: March 12, 2026 / 10:34 pm IST
Published Date: March 12, 2026 10:34 pm IST

कोलकाता, 12 मार्च (भाषा) निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को राज्य के सभी 294 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्वाचन अधिकारियों के रूप में पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों को नियुक्त किया।

एक अधिसूचना के अनुसार, उप-विभागीय अधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी की भूमिका सौंपी गई है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है।

अधिसूचना में कहा गया है कि मेकलीगंज के उप-विभागीय अधिकारी (एसडीओ) को मेकलीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि माथाभंगा के एसडीओ माथाभंगा निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

इसी प्रकार, कूच बिहार के जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास अधिकारी को कूच बिहार उत्तर निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन अधिकारी और कूच बिहार के एसडीओ (सदर) को कूच बिहार दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।

चुनाव संचालन में निर्वाचन अधिकारियों की अहम भूमिका होती है, जिसमें नामांकन पत्रों की जांच, मतदान प्रक्रिया की निगरानी और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में परिणामों की घोषणा करना शामिल है।

विधानसभा चुनावों या उपचुनावों से पहले निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया है।

राज्य में पिछली बार निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति 2023 में हुई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि नियुक्त किए गए निर्वाचन अधिकारियों में से कुछ 2023 बैच के हैं, जबकि अधिकांश नए हैं। निर्वाचन आयोग ने हाल में राज्य का दौरा कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया था।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में