MP Weather Update News Today: भीषण गर्मी के बीच फिर बड़ी राहत, 21 जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP Weather Update News Today: भीषण गर्मी के बीच फिर बड़ी राहत, 21 जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP Weather Update News Today | Photo Credit: IBC24
- मध्यप्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
- ग्वालियर समेत कई जिलों में तेज हवाओं और ओलों की संभावना
- जबलपुर-दमोह में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट
भोपाल: MP Weather Update News Today अप्रैल का महीना अब खत्म हो गया है। जिसके बाद मई महीने की शुरुआत हो चुकी है। पिछले महीने में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। पूरे अप्रैल में तापमान तेजी से बढ़ गया था। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं आज महीने का दूसरा दिन है और मध्यप्रदेश की जनता के लिए राहत की खबर सामने आई है। भीषण गर्मी के बाद अब मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलाने वाला है।
21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
MP Weather Update मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत दी है। यहां कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं ग्वालियर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने इस दौरान 30-50 किमी रफ्तार की आंधी और ओलों की संभावना जताई है।
जबलपुर-दमोह में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट
आपको बता दें कि जहां एक ओर लोग गर्मी से परेशान है, तो वहीं दूसरी ओर जबलपुर-दमोह में हल्की बारिश तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने मई की शुरुआत आंधी-बारिश की संभावना जताई है और अगले 4 दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- DC vs RR Today Match Highlights: ‘करो या मरो’ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने ‘कर’ दिखाया.. 226 रन बनाकर भी राजस्थान ने देखा हार का मुंह, देखें स्कोरकार्ड
- MP Pathya Pustak Nigam News: राज्य में जारी हैं निगम-मंडलों में नियुक्ति का सिलसिला.. सौभाग्य सिंह को मिली पाठ्य पुस्तक निगम की जिम्मेदारी, देखें सभी आदेश
- Vande Bharat: विधानसभा में ‘जाम’ की चर्चा पर हुआ हंगामा, सीएम पर लगा शराब पीकर सदन में आने का आरोप, क्यों उठी एल्कोमीटर जांच की मांग?

Facebook


