नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित इंदिरा प्वाइंट लाइटहाउस के संरक्षण और विकास के लिए श्री विजयपुरम (पोर्ट ब्लेयर) स्थित दीपस्तंभ एवं दीपपोत निदेशालय ने तटीय विनियमन क्षेत्र (आईसीआरजेड) की मंजूरी मांगी है।
प्रस्तावित परियोजना में लाइटहाउस को मजबूत करने, संग्रहालय, कन्वेंशन सेंटर तथा अन्य पर्यटक सुविधाओं का निर्माण शामिल है।
यह पूरा क्षेत्र पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील आईसीआरजेड-1ए और आईसीआरजेड-4 श्रेणी में आता है।
उल्लेखनीय है कि इसी ग्रेट निकोबार द्वीप पर केंद्र सरकार 166 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में ट्रांसशिपमेंट पोर्ट, एकीकृत टाउनशिप, नागरिक एवं सैन्य हवाई अड्डा तथा गैस एवं सौर ऊर्जा आधारित बिजली संयंत्र विकसित करने की योजना पर काम कर रही है।
भाषा गोला सुभाष
सुभाष