Chikkaballapur Double Murder Case || Image- AI Generated File
चिक्कबल्लापुर: कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के चिंतामणि में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। (Chikkaballapur Double Murder Case) यहां एजाज नाम के शख्स पर अपनी अलग रह रही पत्नी और साली की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस के मुताबिक़, आरोपी एजाज सोमवार सुबह करीब 6:15 बजे कोलार से बाइक पर चिंतामणि स्थित अपनी पत्नी के मायके पहुंचा। उस समय उसकी बीवी 25 वर्षीय शमा और उसकी 18 वर्षीय बहन रेशमा घर में सो रही थीं। आरोपी ने दोनों के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घटना के समय दंपति के तीन छोटे बच्चे भी घर में मौजूद थे। (Chikkaballapur Double Murder Case) वारदात के बाद एजाज बच्चों को अपनी बाइक पर बैठाकर कोलार स्थित अपने घर ले गया और वहां छोड़ने के बाद सुबह करीब 8:30 बजे गुलपेट पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद कोलार पुलिस ने चिंतामणि पुलिस को घटना की जानकारी दी।
चिक्कबल्लापुर के पुलिस अधीक्षक कुशल चौस्की ने बताया कि शमा पिछले चार महीनों से अपनी मां के निधन के बाद मायके में रह रही थी और पति के घर वापस नहीं लौटी थी। पुलिस के मुताबिक, एजाज लगातार पत्नी पर कोलार लौटने का दबाव बना रहा था, लेकिन उसके इनकार करने के कारण दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। प्रारंभिक जांच में यही हत्या की मुख्य वजह सामने आई है।
परिजनों का आरोप है कि शादी के करीब आठ वर्षों से दोनों के संबंध ठीक नहीं थे। एजाज कथित तौर पर शराब और जुए का आदी था तथा शमा के साथ अक्सर मारपीट और प्रताड़ना करता था। (Chikkaballapur Double Murder Case) कई बार गांव के बुजुर्गों ने दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि एजाज पहले से ही शमा और उसकी बहनों को जान से मारने की धमकी देता था। मां की मृत्यु के बाद शमा मायके में ही रहने लगी थी और उसने अपने परिवार से कहा था कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
A 30-year-old man allegedly hacked his estranged wife and her younger sister to death while they were asleep at their home at JJ Colony in Chintamani, 85km from Bengaluru, early Monday and surrendered before police.
The accused, Ejaz, a resident of Gulpet in Kolar, allegedly… https://t.co/xCZnVIu5Hv pic.twitter.com/ODOYRSSYeY
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) July 7, 2026
फीफा ने अमेरिकी फुटबॉल टीम के दो स्टाफ सदस्यों को निलंबित किया
ईरान पर अमेरिका के हमलों के बाद बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन पोतों को निशाना बनाने के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले किए
अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर निज्जर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप लगाया
इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त , 125 रन से हारे