‘आर्कबिशप’ जैकब थूमकुझी का 94 वर्ष की आयु में निधन
‘आर्कबिशप’ जैकब थूमकुझी का 94 वर्ष की आयु में निधन
त्रिशूर, 17 सितंबर (भाषा) त्रिशूर के पूर्व आर्कबिशप और सिरो-मालाबार चर्च के एक सम्मानित व्यक्ति जैकब थूमकुझी का बुधवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
चर्च के पदाधिकारियों ने बताया कि जैकब का निधन अपराह्न दो बजकर 50 मिनट पर हुआ।
उन्होंने बताया कि जैकब का अंतिम संस्कार बाद में किया जाएगा।
कोट्टायम जिले के पाला में जन्मे जैकब ने गिरजाघर में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।
जैकब सबसे पहले मनंतावडी के बिशप बने और उसके बाद वह थमारस्सेरी और 1997 में त्रिशूर के आर्कबिशप बने।
वर्ष 2007 में पद छोड़ने से पहले जैकब एक दशक तक त्रिशूर के आर्कविशप रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद से थूमकुझी एक शिक्षण संस्थान में रह रहे थे।
केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीसन ने थूमकुझी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
भाषा जितेंद्र माधव
माधव

Facebook


