उत्तर-मध्य नाइजीरिया में सशस्त्र समूह ने सुरक्षाकर्मियों की हत्या की: अधिकारी

Ads

उत्तर-मध्य नाइजीरिया में सशस्त्र समूह ने सुरक्षाकर्मियों की हत्या की: अधिकारी

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 07:57 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 07:57 PM IST

अबूजा, 15 मार्च (एपी) नाइजीरिया के पठारी राज्य में गश्त कर रहे सुरक्षाकर्मियों पर बंदूकधारियों ने घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें कई जवान मारे गए। यह जानकारी राज्य सरकार ने दी।

सरकार ने मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं की, लेकिन स्थानीय संगठन कनम डेवलपमेंट एसोसिएशन (केएडीए) ने दावा किया कि इस हमले में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और आठ स्थानीय सुरक्षाकर्मियों सहित करीब 20 लोग मारे गए।

यह हमला शुक्रवार को वंका, कायरम और ग्यांबू सामुदायिक क्षेत्रों के पास हुआ, जो कनम क्षेत्र में स्थित हैं। अब तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

राज्य सरकार ने रविवार को इस हमले की निंदा की और कहा कि सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कदम उठा रही हैं।

एपी

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल