चंडीगढ़, पांच अक्टूबर (भाषा) पंजाब पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पाकिस्तान से जुड़े और सीमा पार से हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का रविवार को भंडाफोड़ किया।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी गुरजंत सिंह और गुरवेल सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने उनके कब्जे से ढाई किलोग्राम हेरोइन के साथ पांच अत्याधुनिक पिस्तौल और मैगजीन बरामद की।
यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान से तस्करी के लिए सीमा के उस पार स्थित एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे। बरामद हथियार पंजाब में गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गैंगस्टर और अपराधियों को दिए जाने थे।’’
भाषा यासिर नरेश
नरेश