सेना प्रमुख की रूस यात्रा ने भारत-रूस के बीच मित्रता के स्थायी संबंधों को रेखांकित किया : सेना
सेना प्रमुख की रूस यात्रा ने भारत-रूस के बीच मित्रता के स्थायी संबंधों को रेखांकित किया : सेना
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की 16 से 18 सितंबर तक की रूस यात्रा ने दोनों देशों के बीच मित्रता, विश्वास और सैन्य कूटनीति के ‘‘स्थायी संबंधों’’ को रेखांकित किया तथा गहरे रक्षा सहयोग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत किया। यह बात भारतीय सेना ने सोमवार को कही।
यात्रा के दौरान सेना प्रमुख ने रूस के रक्षा उप मंत्री सहित वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व के साथ बातचीत की और प्रमुख सैन्य संस्थानों का दौरा किया।
भारतीय सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने 16 से 18 सितंबर 2026 तक रूस की आधिकारिक यात्रा की। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच स्थायी रक्षा साझेदारी और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग को और मजबूत करना था।’’
सेना ने कहा कि रूस के सैन्य नेतृत्व के साथ जनरल सेठ की बातचीत से पेशेवर सैन्य शिक्षा और प्रशिक्षण की पद्धतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। उसने कहा कि साथ ही, इससे परिचालन अनुभवों और समकालीन सैन्य घटनाक्रमों पर विचारों के आदान-प्रदान में भी मदद मिली।
सेना ने कहा, ‘‘इस यात्रा ने भारत और रूस के बीच मित्रता, विश्वास और सैन्य कूटनीति के स्थायी संबंधों को रेखांकित किया तथा दोनों देशों की गहरी रक्षा साझेदारी और विशेषज्ञता के निरंतर आदान-प्रदान के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया।’’
भाषा अमित दिलीप
दिलीप

Facebook


