वेणुगोपाल ने की राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन की समीक्षा

वेणुगोपाल ने की राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन की समीक्षा

वेणुगोपाल ने की राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन की समीक्षा
Modified Date: September 21, 2026 / 10:33 pm IST
Published Date: September 21, 2026 10:33 pm IST

जयपुर, 21 सितंबर (भाषा) कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सोमवार को बैठक कर शहरी निकाय चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की तथा आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक में निकाय चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन, संगठन के कामकाज की समीक्षा की गई।

नेताओं ने चुनावों के दौरान पार्टी के सामने आई चुनौतियों और उन क्षेत्रों पर चर्चा की, जहां संगठन को अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पंचायती राज चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान वेणुगोपाल ने जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने और जिला, ब्लॉक तथा स्थानीय स्तर पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

बैठक में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान प्रशासन और पुलिस के आचरण की भी समीक्षा की गई।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने वेणुगोपाल को चुनाव प्रक्रिया के दौरान सामने आई घटनाओं और चिंताओं से अवगत कराया।

यह बैठक ऐसे दिन हुई, जब कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने शहरी स्थानीय निकायों में महापौर, अध्यक्ष और सभापति के चुनावों को प्रभावित करने के लिए पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग किया।

भाषा बाकोलिया शोभना

शोभना


लेखक के बारे में