जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के लिए सेना ने शुरू किया तलाशी अभियान

Ads

जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के लिए सेना ने शुरू किया तलाशी अभियान

  •  
  • Publish Date - September 6, 2023 / 04:55 PM IST,
    Updated On - September 6, 2023 / 04:55 PM IST

जम्मू, छह सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप बुधवार को कुछ संदिग्ध हरकतें नजर आने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि साविजान सेक्टर में तड़के यह अभियान शुरू किया जो खबर लिखे जाने तक जारी था।

उन्होंने बताया कि सैनिकों को सीमापार से इस तरफ संदिग्ध आतंकवादियों के एक समूह के घुसपैठ करने की कोशिश नजर आयी।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में और सैन्यकर्मी भेजे गये हैं तथा विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव