सेना ने उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को ढेर कर दिया. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा की पहरेदारी कर रहे सैनिकों ने आतंकियों को सीमा पार से घाटी में घुसपैठ करने की कोशिश करते देखा. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी जिसमें एक आतंकी मारा गया. ताजा अभियान के साथ पिछले चार दिनों में उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर मुठभेड़ों में 14 आतंकवादी मारे गए हैं. इनमें से एक मुठभेड में सेना का एक जवान शहीद हो गया.