सिक्किम में भारी बर्फबारी में फंसे 2500 पर्यटकों को सेना ने बचाया, गए थे नाथू ला सीमा पास देखने

सिक्किम में भारी बर्फबारी में फंसे 2500 पर्यटकों को सेना ने बचाया, गए थे नाथू ला सीमा पास देखने

सिक्किम में भारी बर्फबारी में फंसे 2500 पर्यटकों को सेना ने बचाया, गए थे नाथू ला सीमा पास देखने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: December 29, 2018 12:43 pm IST

गंगतोक। सिक्किम में भारत-चीन सीमा के पास नाथू ला में भारी बर्फबारी के चलते फंसे 2500 पर्यटकों को सेना ने बचा लिया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पर्यटकों में महिला और बच्चे भी शामिल थे, जो सिक्किम के 17 माइल एरिया और नाथू ला में फंसे हुए थे। सेना उन्हें खाना, रहने की जगह और गर्म कपड़े दे रही है।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक 17 माइल के पास करीब 300 से 400 गाड़ियां फंसी हुई थी। इन गाड़ियों में करीब 2500 से ज्यादा पर्यटक भारत-चीन सीमा से लगते नाथू ला सीमा पास देखकर वापस लौट रहे थे। भारतीय सेना ने फौरन फंसे पर्यटकों को खाना, रहने की जगह, गर्म कपड़े और दवाएं दिए।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा- चोरों को एक दिन सही जगह पहुंचाएगा चौकीदार 

1500 पर्यटकों के लिए 17 माइल के पास रुकने की व्यवस्था की गई जबकि बाकियों को 13 माइल के पास रखा गया था। वहीं सड़कों पर जमी बर्फ को हटाने के लिए भारतीय सेना ने बीआरओ को संसाधन उपलब्ध कराए।


लेखक के बारे में