दक्षिण दिल्ली में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत लगभग 20 ‘अनाधिकृत’ मकान, फार्महाउस ढहाए गए

Ads

दक्षिण दिल्ली में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत लगभग 20 'अनाधिकृत' मकान, फार्महाउस ढहाए गए

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 03:54 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 03:54 PM IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) दक्षिण दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र स्थित सतबारी गौशाला मार्ग पर अधिकारियों ने सोमवार को सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, जिलाधिकारी (दक्षिण) के आदेश पर क्षेत्र में स्थित लगभग 20 मकानों और कुछ फार्महाउस सहित कई ‘अनाधिकृत’ निर्माणों को बुलडोजर से तोड़ा गया।

उन्होंने बताया कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों के जवानों की भी तैनाती की गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ा करने के काम के लिए इस रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से यह ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया है।

हालांकि, इस कार्रवाई में कितनी जमीन खाली कराई गई और प्रभावित संपत्ति मालिकों को पहले नोटिस दिए गए थे या नहीं, इस बारे में तुरंत विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश