अरुणाचल में गत दो दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं

Ads

अरुणाचल में गत दो दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं

  •  
  • Publish Date - March 13, 2021 / 07:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

ईटानगर, 13 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में पिछले दो दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ एल जाम्पा ने शनिवार को बताया कि राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 16,840 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक 16,780 लोग ठीक हो चुके हैं, कोविड-19 से 56 की मौत हो चुकी है और अभी चार मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पडुंग ने बताया कि शुक्रवार को 2,323 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया और राज्य में अब तक कुल 51,075 लोगों को टीका दिया जा चुका है।

भाषा यश पवनेश

पवनेश