Arunachal Pradesh News | Photo Credit: IBC24
ईटानगर: Arunachal Pradesh News अरुणाचल प्रदेश में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां कई हिस्सों में जबरदस्त बारिश हो गई है। इसी बीच यहां मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन के दौरान एक दीवार गिर गई। जिसमें दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Arunachal Pradesh News ईटानगर राजधानी क्षेत्र (आईसीआर) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जुम्मार बासर ने बताया कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में साइट पर काम कर रहे सात लोग मलबे के नीचे दब गए।
यह घटना शाम करीब चार बजे उस वक्त हुई जब लगातार बारिश के कारण दीवार गिर गई, जिससे मलबे के नीचे मजदूर फंस गए। बचाव दल ने बाद में सातों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया, लेकिन चिकित्सकों ने उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मृतकों की पहचान चोकी तसर (23), गोडक राजा (30), गोडक तबिन (35) और रतन बर्मन (26) के रूप में हुई है।