Arunachal Pradesh News: यहां भारी बारिश से मचाई तबाही! भूस्खलन में थम गई इतने लोगों की सांसे, तीन लोगों की हालत गंभीर

Arunachal Pradesh News: यहां भारी बारिश से मचाई तबाही! भूस्खलन में थम गई इतने लोगों की सांसे, तीन लोगों की हालत गंभीर

Arunachal Pradesh News: यहां भारी बारिश से मचाई तबाही! भूस्खलन में थम गई इतने लोगों की सांसे, तीन लोगों की हालत गंभीर

Arunachal Pradesh News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 17, 2026 / 11:01 am IST
Published Date: March 17, 2026 10:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • ईटानगर में भारी बारिश से भूस्खलन, दीवार गिरने से हादसा
  • चार मजदूरों की मौत, तीन घायल अस्पताल में भर्ती
  • मृतकों की पहचान स्थानीय और बाहर से आए मजदूरों के रूप में हुई

ईटानगर: Arunachal Pradesh News अरुणाचल प्रदेश में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां कई हिस्सों में जबरदस्त बारिश हो गई है। इसी बीच यहां ​मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन के दौरान एक दीवार गिर गई। जिसमें दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Arunachal Pradesh News ईटानगर राजधानी क्षेत्र (आईसीआर) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जुम्मार बासर ने बताया कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में साइट पर काम कर रहे सात लोग मलबे के नीचे दब गए।

यह घटना शाम करीब चार बजे उस वक्त हुई जब लगातार बारिश के कारण दीवार गिर गई, जिससे मलबे के नीचे मजदूर फंस गए। बचाव दल ने बाद में सातों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया, लेकिन चिकित्सकों ने उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मृतकों की पहचान चोकी तसर (23), गोडक राजा (30), गोडक तबिन (35) और रतन बर्मन (26) के रूप में हुई है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।