Arvind kejriwal arrest: अरविंद केजरीवाल को ED मुख्यालय लाया गया, गिरफ्तारी का पहला Video आया सामने

Ads

खबर ईडी केजरीवाल गिरफ्तारी चार

  •  
  • Publish Date - March 21, 2024 / 11:50 PM IST,
    Updated On - March 22, 2024 / 12:09 AM IST

arvind kejriwal arrested

Arvind kejriwal arrested: दिल्ली : दिल्ली के CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से ED मुख्यालय ले जाया गया। प्रवर्तन निदेशालय(ED) की टीम ने उन्हें एक्साइज पॉलिसी मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मध्य दिल्ली स्थित ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के कार्यालय लाया गया।

read more: Arvind kejriwal arrest: अरविंद केजरीवाल को ED मुख्यालय लाया गया, गिरफ्तारी का पहला Video आया सामने

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार किए जाने पर दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, “…यह लोकतंत्र की हत्या है… देश की जनता और दिल्ली के लोग इस लड़ाई को लड़ेंगे… हमने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है, जिसके बाद हम आगे का कदम तय करेंगे…”

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार करने पर AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “…हमने अपनी याचिका पहले ही कोर्ट में डाल दी है। हमारे वकील रजिस्ट्रार से मिलने गए हैं…”

read more: भ्रष्टाचार निरोधक कार्यकर्ता से आबकारी ‘घोटाले’ के आरोपी केजरीवाल चुनाव से पहले गिरफ्तार