दिल्ली में केजरी के पोस्टर, विपक्ष खोजबीन में जुटा
दिल्ली में केजरी के पोस्टर, विपक्ष खोजबीन में जुटा
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों जगह जगह मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के पोस्टर टंगे दिखाई दे रहे हैं। जिसे विपक्ष ने लापता नाम से चिपकाया है। और तंज कसते हुए लिखा है कि केजरीवाल जी का जनलोकपाल बिल कहीं खो गया है. मिले तो क्रांतिकारी सीएम को पहुंचा दें।
ये भी पढ़ें –जम्मू कश्मीर में युवाओं से बोले गृहमंत्री राजनाथ- गुमराह होने से बचें, केस वापस ले लिए जाएंगे
आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन जनलोकपाल मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ है। अकाली दल विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद केजरीवाल पर सबसे अधिक हमले बोले हैं उन्होंने पोस्टर में कटाक्ष करने के अंदाज में यह भी लिखा गया है- जनलोकपाल मिले तो विधानसभा के पते पर मत पहुंचाइगा सीएम साहब विधानसभा नहीं आते हैं।
ये भी पढ़ें –जोगी आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट, दर्द विशेषज्ञों ने जाना हालचाल
उधर दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि जनलोकपाल बिल की फाइल उनके पास नहीं है। वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह गैर जरूरी सवाल है कि जनलोकपाल बिल की फाइल कहां है। सवाल यह है कि आज यदि दिल्ली पूर्ण राज्य होती तो फाइल का कोई मामला ही नहीं होता।

हमें कहीं भी फाइल नहीं भेजनी पड़ती।यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर पहले यह विशेष सत्र 6 से 8 जून तक यानी तीन दिन के लिए प्रस्तावित था।किंतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा विधायकों के सवालों का जवाब नहीं देने का मसला बृहस्पतिवार को भी हंगामे का कारण बना रहा। ऐसे में गोयल ने सत्र एक और दिन के लिए बढ़ाने की घोषणा कर दी।
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) June 7, 2018
वेब डेस्क IBC24

Facebook


