Lok Sabha Election 2024 : गुजरात की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री, गांधीनगर सीट पर अमित शाह के खिलाफ उतारेंगे उम्मीदवार
एआईएमआईएम ने सोमवार को कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में गुजरात के भरूच और गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगी।

Owaisi angry on bulldozer action
अहमदाबादः Lok Sabha Election 2024 एआईएमआईएम ने सोमवार को कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में गुजरात के भरूच और गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगी। गांधीनगर सीट का प्रतिनिधित्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करते हैं।
Lok Sabha Election 2024 ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष और पूर्व विधायक साबिर काबलीवाला ने कहा 'हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने भरूच और गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का फैसला किया है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। भरूच और गांधीनगर दोनों क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी अच्छी-खासी है।'
उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे चाहे जो भी हों, यह चुनाव एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनावों और 2026 में गांधीनगर निगम चुनावों के लिए तैयार करेगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भरूच लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद मनसुख वसावा को फिर से उम्मीदवार बनाया है, जिनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के चैतर वसावा से होगा। बता दें कि गुजरात की सभी 26 सीट पर एक ही चरण में सात मई को मतदान होगा।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: AIMIM to contest Gandhinagar, Bharuch Lok Sabha seats

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
30 Sept 2026 | 5:16 pm