गुवाहाटी, 15 जुलाई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि श्रीभूमि जिले में करीब आठ करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं और इस सिलसिले में तीन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
शर्मा ने मंगलवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ बिना नंबर प्लेट वाले वाहन को रोककर आठ करोड़ रुपये मूल्य की 80,000 याबा गोलियां बरामद करने और तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए श्रीभूमि पुलिस को बधाई।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा।
भाषा
राखी मनीषा
मनीषा