असम: एक करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार

Ads

असम: एक करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 08:32 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 08:32 PM IST

जोरहाट, दो जून (भाषा) असम के जोरहाट जिले में मंगलवार को लगभग एक करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए। इस मामले में दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर, एक टीम ने जोरहाट सदर पुलिस थाना क्षेत्र के व्यस्त चोलोधारा इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोका।

तलाशी अभियान के दौरान, पुलिस ने उनके पास से 22 पैकेटों में छिपाई गई हेरोइन और नकदी जब्त की।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी कथित तौर पर नगालैंड के वोखा से जोरहाट तक हेरोइन की तस्करी कर रहे थे।

भाषा तान्या धीरज

धीरज