असम सरकार सभी जनजातीय समूहों की सांस्कृतिक विरासत सरंक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री हिमंत

Ads

असम सरकार सभी जनजातीय समूहों की सांस्कृतिक विरासत सरंक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री हिमंत

  •  
  • Publish Date - January 20, 2023 / 05:34 PM IST,
    Updated On - January 20, 2023 / 05:34 PM IST

मोरीगांव, 20 जनवरी (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि असम सरकार राज्य के सभी जनजातीय समूहों की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

तिवा समुदाय के तीन दिवसीय ‘जोनबील मेला’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार असम के सभी जनजातीय समूहों की भाषा, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को और बढ़ावा देने के प्रति ‘बेहद संवेदनशील’’ है।

गौरतलब है कि इस अनूठे मेले में खरीदारी के लिए वस्तुओं का विनिमय किया जाता है।

शर्मा ने कहा, ‘‘हम तिवा सहित सभी जनजातियों की संस्कृति के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

मुख्यमंत्री ने मेले के आयोजकों को आश्वासन दिया कि आयोजन के लिए 20 बीघा जमीन आवंटित करने के अलावा मेले के अनूठे तत्वों को बनाए रखने के लिए हर संभव वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

‘जोनबील मेला’ आमतौर पर ‘भोगली बिहू’ के बाद वाले बृहस्पतिवार को आयोजित किया जाता है। माना जाता है कि इसकी शुरुआत 14वीं शताब्दी में हुई थी।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश