असम सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 15 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया

Ads

असम सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 15 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 08:38 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 08:32 PM IST

गुवाहाटी, पांच मार्च (भाषा) विधानसभा चुनावों से पहले असम सरकार ने विभिन्न जिलों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और राज्य सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला किया है।

कार्मिक विभाग की सचिव मोनिता बोरगोहेन द्वारा बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, गृह एवं राजनीतिक आयुक्त एवं सचिव पार्थ प्रतीम मजूमदार को बजाली का जिला आयुक्त बनाया गया है।

बजाली के मौजूदा जिला आयुक्त मृदुल कुमार दास का तबादला कर उन्हें गृह एवं राजनीतिक विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव, राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के राज्य समन्वयक और ई-विदेशी न्यायाधिकरण परियोजना का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।

रोजगार एवं शिल्पकार प्रशिक्षण निदेशक नरेंद्र कुमार शाह को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के रूप में तैनात किया गया है, जबकि मौजूदा निदेशक आदित्य विक्रम यादव को लखिमपुर का जिला आयुक्त बनाया गया है।

लखीमपुर के जिला आयुक्त प्रणव जीत काकोटी का तबादला कर उन्हें कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग में अतिरिक्त सचिव और रोजगार एवं शिल्पकार प्रशिक्षण निदेशक नियुक्त किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की संयुक्त सचिव प्रीति कुमारी को पश्चिम कार्बी आंगलोंग का जिला आयुक्त नियुक्त किया है, जबकि मौजूदा जिला आयुक्त सारंग पणी शर्मा का तबादला कर उन्हें परिवहन विभाग में सचिव और असम अंतर्देशीय जल परिवहन विकास सोसाइटी की राज्य परियोजना के निदेशक पद पर तबादला किया गया है।

वित्त विभाग की संयुक्त सचिव आयुषी जैन को दरांग का जिला आयुक्त नियुक्त किया गया और पुबली गोहैन को गोलाघाट का जिला आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इसी तरह कई अन्य अधिकारियों का विभिन्न पदों पर तबादला किया गया है। असम विधानसभा के 126 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव इस साल अप्रैल में होना प्रस्तावित है।

भाषा खारी प्रशांत

प्रशांत