सेडेमैक मेकाट्रोनिक्स के आईपीओ को दूसरे दिन 46 प्रतिशत अभिदान

Ads

सेडेमैक मेकाट्रोनिक्स के आईपीओ को दूसरे दिन 46 प्रतिशत अभिदान

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 09:28 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 09:28 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) पावरट्रेन कंट्रोल और वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी सेडेमैक मेकाट्रोनिक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के दूसरे दिन 46 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के पास मौजूद आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 26,05,218 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि 56,32,899 शेयरों की ही पेशकश की गई है।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 1.27 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत खरीदारों के कोटा को 25 प्रतिशत और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को नौ प्रतिशत अभिदान मिला।

सेडेमैक मेकाट्रोनिक्स को एंकर निवेशकों से 326 करोड़ रुपये मिले हैं।

कंपनी की 1,087 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री शुक्रवार को बंद होगी। इसका मूल्य दायरा 1,287 से 1,352 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन ऊपरी सीमा पर करीब 6,000 करोड़ रुपये बैठता है।

यह आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तक मनीष शर्मा और अश्विनी अमित दीक्षित और अन्य शेयरधारकों द्वारा 80,43,300 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय