Sasur Bahu News Today | Photo Credit: IBC24
हटा: Sasur Bahu News Today भारतीय परिवार व्यवस्था में ससुर और बहू के रिश्ते को काफी सम्मान और मर्यादा के साथ देखा जाता है। पारंपरिक तौर पर इस रिश्ते को बाप और बेटी के समान माना जाता है। लेकिन कई बार ये रिश्ता तार तार भी हो जाता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के हटा जिले से सामने आया है। जहां ससुर ने अपने ही बहू पर जानलेवा हमला किया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Sasur Bahu News Today मिली जानकारी के अनुसार, घटना गांधी वार्ड की है। जहां होली के दूसरे दिन ससुर ने अपने ही बहू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि घरेलू मामले को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बड़ गया कि ससुर ने अपनी ही बहू पर जनलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आनन फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
इधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुर मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी ससुर की तलाश कर रही है।