गुवाहाटी। सीएम भूपेश बघेल असम के गुवाहाटी पहुंचे हैं। असम के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय पहले से यहां मौजूद हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम चुनाव का समन्वयक बनाए जाने के बाद प्रथम आगमन पर गुवाहाटी एयरपोर्ट में विकास उपाध्याय ने कांग्रेस नेताओं के साथ सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल असम में 2 दिन लगातार चुनावी बैठकें कर कांग्रेस नेताओं को सक्रिय करने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व असम के प्रभारी जितेन्द्र सिंह भी इन बैठकों में शिरकत करने असम पहुंच चुके हैं।
ये भी पढ़ें- CM भूपेश बघेल का असम दौरा, राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व असम प्रभारी विकास उपाध्याय पिछले 2 दिनों से अपने प्रभार वाले जिलों के विधानसभाओं में ब्लाक स्तर पर बूथ स्तर में बैठक कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू हो रहे हैं एवं इन बैठकों में भारी भीड़ के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ में जिस तरह से बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने कार्य किया था, ठीक उसी तर्ज पर असम में काम करने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है, इसके चलते कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। खास कर असम की भाजपा सरकार के खिलाफ महिलाओं की बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी अहम हो गई है।
ये भी पढ़ें- ENG Vs SL: इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, दो मैचों की सीरीज में
विकास उपाध्याय ने बताया, असम के क्षेत्रफल का एक बड़ा भू- भाग ग्रामीण अंचल में आता है। जहां मुख्य व्यवसाय चाय बागान के साथ-साथ कृषि है और इन बड़े भू-भाग में छत्तीसगढ़, उड़ीसा के आदिवासी व सतनामी समाज के लोग कई दशकों से निवासरत हैं, जो किसी प्रत्याशी के हार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं। विकास उपाध्याय ने कहा, इस लिहाज से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का असम दौरा कांग्रेस के लिए बहुत ही फायदेमंद व कांग्रेस को जीत दिलाने लाभकारी साबित होगी।