असम : ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की

असम : ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की

असम : ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की
Modified Date: August 13, 2023 / 07:50 pm IST
Published Date: August 13, 2023 7:50 pm IST

नगांव (असम), 13 अगस्त (भाषा) असम के नगांव जिले में रविवार को ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि घटना होजाई के लंका पुलिस थाना क्षेत्र के बामुन गांव में रविवार तड़के हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली कि ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को चोरी के संदेह में पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पीड़ित की मौत हो चुकी थी। शव को नगांव सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।’’

अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पहचान हिजबुर रहमान के तौर पर की गई है, जो होजाई सब डिवीजन इलाके का निवासी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अब तक छह लोगों को पकड़ा है। अन्य आरोपियों का पता लगाने और उनकी गिरफ्तारी के लिए मामले की जांच की जा रही है।’’

भाषा धीरज पारुल

पारुल


लेखक के बारे में