असम : नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए

असम : नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए

असम : नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए
Modified Date: September 18, 2026 / 08:29 pm IST
Published Date: September 18, 2026 8:29 pm IST

नगांव, 18 सितंबर (भाषा) असम में नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए 25 में से 18 उम्मीदवारों के नामांकन जांच के बाद सही पाए गए। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी।

इसमें कहा गया है कि सही नामांकन पत्र वाले उम्मीदवारों में भाजपा के देवाशीष शर्मा, एआईयूडीएफ के बदरुद्दीन अजमल और कांग्रेस की शिबमोनी बोरा शामिल हैं।

नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख शनिवार है।

नगांव सीट के लिए उपचुनाव 6 अक्टूबर को होना है और मतों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी।

इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद हुई। बोरदोलोई 2024 के लोकसभा चुनाव में नगांव सीट से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। हालांकि, बाद में बोरदोलोई ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

भाषा अविनाश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में