Congress General Secretary Arrested: नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, उम्मीदवार मिलन प्रधान के बाद ये दिग्गज नेता गिरफ्तार, विपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप 

Congress General Secretary Arrested: मिलन प्रधान के बाद कांग्रेस महासचिव सुभाषिस भट्टाचार्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Congress General Secretary Arrested: नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, उम्मीदवार मिलन प्रधान के बाद ये दिग्गज नेता गिरफ्तार, विपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप 

Congress General Secretary Arrested/Image Credit: X Handle

Modified Date: September 18, 2026 / 08:40 pm IST
Published Date: September 18, 2026 8:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस महासचिव सुभाषिस भट्टाचार्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
  • नंदीग्राम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
  • कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला करार दिया है।

Congress General Secretary Arrested: कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शुक्रवार सुबह से ही सियासी ड्रामा देखने को मिल रहा है। कुछ देर पहले नंदीग्राम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को हत्या के एक पुराने मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं अब खबर निकलकर सामने आ रही है कि, मिलन प्रधान के बाद कांग्रेस महासचिव सुभाषिस भट्टाचार्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए कहा, हम नंदीग्राम से इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान और ऑब्जर्वर सुभाषिस भट्टाचार्य की गिरफ्तारी की निंदा करते हैं।

पुलिस ने कांग्रेस उम्मीदवार को किया है गिरफ्तार

Congress General Secretary Arrested: बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को शुक्रवार को एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी उस समय हुई, जब नंदीग्राम उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार संचिता डे प्रधान ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके ममता बनर्जी ने यहां कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया। पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान एक पुराने हत्या मामले में आरोपी हैं।

ममता ने कांग्रेस को दिया था समर्थन

Nandigram By-Election Update: ममता बनर्जी ने कहा, ‘हम नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेंगे ताकि इंडिया गठबंधन मजबूत हो सके। उनके पास एक अच्छा उम्मीदवार है, जिसको चुनाव में हम सपोर्ट करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह देश के व्यापक हित में है। रेजिनगर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मैं बाद में फैसला करूंगी। असम में हम चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।’

ममता ने टीएमसी का सिंबल-नाम फ्रीज करने के फैसले पर चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। ममता ने कहा, ‘हम संवैधानिक पद का अनादर नहीं करते, लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास में एक काला दिन है। हमारे देश में जो हो रहा है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक, अवैध, अलोकतांत्रिक और एक राजनीतिक दल के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण बदला है।’

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.