17 लाख परिवारों को मिलेंगे 830 रुपये प्रतिमाह, असम के मुख्यमंत्री ने शुरू की योजना

Ads

17 लाख परिवारों को मिलेंगे 830 रुपये प्रतिमाह, असम के मुख्यमंत्री ने शुरू की योजना

  •  
  • Publish Date - December 1, 2020 / 07:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

गुवाहाटी, एक दिसंबर (भाषा)असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को गरीब परिवारों की एक महिला सदस्य को धनराशि देकर करके उन्हें (गरीब परिवारों को) आर्थिक सहायता पहुंचाने की प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना ‘अरुणोदय’ शुरू की।

Read More News: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवानों की खुदकुशी के बढ़ते मामलों पर की चर्चा, अपर मुख्य सचिव को दिए अहम निर्देश

राज्य बजट में इस योजना के लिए 2,400 करोड़ रुपये की घोषणा की गयी थी। इस योजना को 29 जिलों के 17.86 लाख परिवारों के लिए शुरू किया गया।

इस योजना के तहत राज्य सरकार परिवारों की एक महिला सदस्य के खाते में प्रतिमाह 830 रुपये अंतरित करेगी।

Read More News: विश्व एड्स दिवस: दक्षिण अफ्रीका को एचआईवी की नई दवा से उम्मीद