असम: गोआलपारा में तीन संदिग्ध मवेशी-तस्कर गिरफ्तार, 20 गायें छुड़ाई गईं
असम: गोआलपारा में तीन संदिग्ध मवेशी-तस्कर गिरफ्तार, 20 गायें छुड़ाई गईं
गुवाहाटी, 25 अगस्त (भाषा) असम के गोआलपारा जिले में तीन संदिग्ध मवेशी-तस्करों को गिरफ्तार कर 20 गायों को सुरक्षित बचाया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इन गायों को एक नाव के जरिए अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में शर्मा ने कहा, ‘मवेशी-तस्करी के रास्ते चाहे कहीं भी ले जाए जाते हों, कानून की पकड़ से कोई नहीं बच सकता।’
उन्होंने बताया कि गोआलपारा पुलिस ने एक नाव के जरिए अवैध रूप से ले जाई जा रही गायों को छुड़ाया और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह कार्रवाई किस समय की गई।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, ‘मवेशियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।’
यह नयी कार्रवाई रविवार को विश्वनाथ जिले में की गई कार्रवाई के ठीक एक दिन बाद सामने आई है, जहां 36 संदिग्ध मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर 106 मवेशियों को छुड़ाया गया था।
भाषा सुमित नरेश
नरेश

Facebook


