मिजोरम। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को एक दुर्घटना के शिकार हो गए। दरअसल शाह मिजोरम में चुनाव प्रचार के दौरान गए हुए थे उसी दौरान टुईपुई विधानसभा क्षेत्र में वो जैसे ही अपने हेलीकाप्टर से उतने लगे उनका पैर अनबैलेंस हो गया और वो सीधे जमीन पर गिर गए।उसके बाद तत्काल सुरक्षाबलों ने उन्हें उठाया और उनके कपङे आदि ठीक किये। अमित शाह का यह हेलीकाप्टर से गिरने वाला वीडियो कई जगह वायरल हुआ जिसे लेकर जनता उन्हें ट्रोल भी कर रही थी।
इसी दौरान शनिवार को मध्यप्रदेश के अशोक नगर में फिर एक घटना हो गई जिसमें रोड शो के दौरान अमित शाह वाहन से फिसल गए।हालांकि अमित को इस दौरान कोई चोट नहीं आई और शाह उसके तत्काल बाद नार्मल नज़र आए।
वैसे मध्यप्रदेश में अमित शाह का भव्य स्वागत हुआ जिसे लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने लिखा है “रोड शो के दौरान साफ देख रहा हूं कि पूरा मध्यप्रदेश भाजपामय हो गया। मध्यप्रदेश के अशोकनगर के रोड शो में जनता का अपार उत्साह आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं।”

पूरा मध्य प्रदेश भाजपामय है।

मध्य प्रदेश के अशोकनगर के रोड शो में जनता का अपार उत्साह आप सभी के साथ साझा कर रहा हूँ।#BJPWinningMP pic.twitter.com/JzsL1Pl2hk
— Amit Shah (@AmitShah) November 24, 2018