जयपुर में विदेशी पर्यटक को अपशब्द सिखाने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

Ads

जयपुर में विदेशी पर्यटक को अपशब्द सिखाने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 07:06 PM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 07:06 PM IST

जयपुर, 23 मार्च (भाषा) राजस्थान पुलिस ने यहां विदेशी पर्यटक को कथित तौर पर अपशब्द सिखाने वाले एक ऑटो रिक्शा चालक को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पर्यटन थानाधिकारी मंजू कुमारी ने बताया कि 20 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक विदेशी पर्यटक को अपशब्द सिखाते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि चालक हंसते हुए विदेशी पर्यटक महिला से इन शब्दों को दोहराने के लिए कहता है, जबकि महिला इन्हें मजाक समझकर सीख रही है।

कुमारी ने बताया कि जर्मनी से आई महिला पर्यटक इन शब्दों के अर्थ से अनजान थी और उसे लगा कि यह सामान्य बातचीत का हिस्सा है।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान सूरजपोल निवासी मोहम्मद सोहैल (31) के रूप हुई तथा प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना करीब 10 दिन पहले हुई थी जब विदेशी पर्यटक जयपुर घूमने आई थी और ऑटो रिक्शा से पुरानी नगरी का भ्रमण कर रही थी।

महिला ने यह वीडियो खुद रिकॉर्ड किया और जर्मनी लौटने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का पता लगाया।

थानाधिकारी के अनुसार मामले की जांच चल रही है।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार

ताजा खबर