लद्दाख में भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन, 10 लोगों के फंसे होने की संभावना, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Ads

लद्दाख में भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन, 10 लोगों के फंसे होने की संभावना, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  •  
  • Publish Date - January 18, 2019 / 05:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नई दिल्ली। उत्तर भारत के हिमाचल और जम्मू कश्मीर में भारी हिमपात के चलते लद्दाख में कई लोग हिमस्खलन की चपेट में आ गए हैं। कई वाहनों के साथ करीब लोग भी बर्फ के नीचे दब गए हैं। बर्फ के नीचे करीब दस लोगों के होने की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार सुबह लद्दाख के खारदुंगला के सड़क पर बर्फ का एक बड़ा हिस्सा गिर गया, सड़क से गुजर रहे कई पर्यटक इसकी चपेट में आ गए। आपको बतादें खारदुंगला दर्रे पर दुनिया की यह सबसे ऊंची सड़क है। यहां तापमान माइनस 15 से भी कम है।

पढ़ें-सीबीआई विवाद, आलोक वर्मा के बाद गाज अब अस्थाना पर, सरकार ने कम किया कार्यकाल

भारतीय सेना घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौसम में हो रहे पल-पल बदलाव की वजह से सेना को राहत और बचाव काम में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिमस्खलन की चपेट में आए पर्यटकों के बारे में अभी तक कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है। मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन में जमकर बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। सेना और पुलिस के जवान बर्फ में दबे लोगों को तलाश रहे हैं।