Awiqli Insulin India: अब हफ्ते में 1 इंजेक्शन से कंट्रोल होगी डायबिटीज? अवीक्ली इंसुलिन लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ

Awiqli Insulin India: डायबिटीज मरीजों के लिए राहत भरी खबर, हफ्ते में एक बार लगने वाली इंसुलिन लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ

Awiqli Insulin India: अब हफ्ते में 1 इंजेक्शन से कंट्रोल होगी डायबिटीज? अवीक्ली इंसुलिन लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ

Awiqli Insulin India: अब हफ्ते में 1 इंजेक्शन से कंट्रोल होगी डायबिटीज? अवीक्ली इंसुलिन लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ /image: AI Generated

Modified Date: July 10, 2026 / 02:27 pm IST
Published Date: July 10, 2026 2:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारत में 'Awiqli' नाम की सप्ताह में एक बार दी जाने वाली बेसल इंसुलिन लॉन्च की गई है
  • इस इंसुलिन की औसत लागत लगभग ₹261 प्रति सप्ताह (करीब ₹50 प्रतिदिन) बताई गई है
  • विशेषज्ञों के अनुसार, इसका उपयोग डॉक्टर की सलाह पर ही किया जाना चाहिए

नई दिल्ली। Awiqli Insulin Indiaडायबिटीज को समय पर नियंत्रित नहीं किया जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकती है। अनियंत्रित शुगर से शरीर के कई प्रमुख अंगों को नुकसान पहुंचता है। इसे नियंत्रित करने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, और समय पर दवाइयां बहुत जरूरी हैं। इसी बीच डायबिटीज के मरीजों के लिए एक राहत भरी खबर है, भारत में अवीक्ली नाम की नई इंसुलिन लॉन्च की गई है।

हफ्ते में एक बार दिए जाने वाला बेसल इंसुलिन

Awiqli Insulin India डेनमार्क की दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के मुताबिक यह हफ्ते में एक बार दिए जाने वाला बेसल इंसुलिन है, भारत में 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज (Diabetes Treatment India) से पीड़ित हैं, जबकि 13.6 करोड़ लोगों को प्री- डायबिटीज है। फिलहाल देश में करीब 60 लाख लोग इंसुलिन थेरेपी ले रहे हैं।

कुछ देशों में हो रही इस्तेमाल

एम्स के मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर नीरज निश्चल ने कहा कि ये अवीक्ली इंसुलिन दुनिया के कुछ देशों में पहले से इस्तेमाल हो रही है। वहीं, अब भारत में भी अवीक्ली इंसुलिन आने से रोज लगने वाले बेसल इंसुलिन के इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जानें कितनी है कीमत

Awiqli Insulin India कीमत की बात करें तो यह नया इंसुलिन काफी सस्ता है। इसकी औसत लागत करीब 261 रुपये प्रति सप्ताह यानी लगभग 50 रुपये प्रतिदिन पड़ती है। यह दवा दो प्री-फिल्ड पेन में उपलब्ध होगी। पहला 700 यूनिट/मिली वाला पेन 2,611 रुपये और दूसरा 2,100 यूनिट/मिली वाला पेन 7,883 रुपये का है। एक मरीज को सप्ताह में करीब 70 यूनिट इंसुलिन की जरूरत पड़ती है, लेकिन डॉक्टर मरीज की स्थिति के अनुसार इसकी लिमिट तय करेंगे।

क्या है इसके साइड इफेक्ट?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस दवा के कुछ संभावित साइड इफेक्ट भी हैं। डॉक्टरों के अनुसार यह जोखिम रोजाना लगाए जाने वाले इंसुलिन जितना ही है। वहीं टाइप-1 डायबिटीज के मरीजों में लो ब्लड शुगर की समस्या देखने को मिल सकती है। ऐसे मरीजों को भोजन से पहले लगने वाला फास्ट-एक्टिंग इंसुलिन जारी रखना होगा, जबकि रोज लगने वाले लॉन्ग-एक्टिंग इंसुलिन की जगह इस इंसुलिन का उपयोग किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.