असम में तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की याबा टैबलेट जब्त, तीन गिरफ्तार

असम में तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की याबा टैबलेट जब्त, तीन गिरफ्तार

असम में तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की याबा टैबलेट जब्त, तीन गिरफ्तार
Modified Date: July 10, 2026 / 01:15 pm IST
Published Date: July 10, 2026 1:15 pm IST

गुवाहाटी, 10 जुलाई (भाषा) असम के श्रीभूमि जिले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन करोड़ रुपये मूल्य की याबा गोलियां जब्त की गई हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की पुलिस ने अभियान के दौरान करीब 30,000 याबा गोलियां जब्त कीं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘हर खेप (सामान) की एक मंज़िल होती है; इस खेप की मंज़िल पुलिस थाना थी। लगभग तीन करोड़ रुपये कीमत की 30,000 याबा गोलियां ज़ब्त करने और तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए श्रीभूमि पुलिस को बधाई।’

उन्होंने कहा, ‘याबा गोलियों को जब्त करने का श्रेय असम पुलिस को जाता है।’

याबा देश में प्रतिबंधित है क्योंकि इसमें मेथामफेटामीन होता है, जो नियंत्रित पदार्थ अधिनियम के तहत अनुसूची-2 का पदार्थ है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में