अयोध्या पर फैसला कल: प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज 11 तारीख तक रहेंगे बंद

Ads

अयोध्या पर फैसला कल: प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज 11 तारीख तक रहेंगे बंद

  •  
  • Publish Date - November 8, 2019 / 04:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

लखनऊ। अयोध्या जमीन विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट कल यानि शनिवार 9 नवंबर को सुबह 10.30 बजे अपना फैसला सुनाएगा। इसे लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। वहीं, योगी सरकार ने फैसले के मद्देनजर प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थान को 9 से सोमवार 11 नवंबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

Read More  news: अयोध्या मामल : कल आएगा फैसला, जानिए कब क्या हुआ?

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सभी डीएम को सूचना भेजी जा रही है। वैसे 12 नवंबर को गुरुनानक जयंती होने के कारण स्कूल-कॉलेज अब 13 नवंबर को ही खुल पाएंगे। हालांकि बताया जा रहा है कि प्रदेश में स्थिति को देखते हुए ये छुट्टी बढ़ाई भी जा सकती है।

Read More news:बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा अयोध्या पर फैसला, देशभर में अलर्ट

अयोध्या जिले को चार जोन- रेड, येलो, ग्रीन और ब्लू में बांटा गया है। इनमें 48 सेक्टर बनाए गए हैं। विवादित परिसर, रेड जोन में स्थित है। पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा योजना इस तरह बनाई जा रही है कि एक आदेश पर पूरी अयोध्या को सील किया जा सके। प्रशासन ने फैसले का समय नजदीक आने पर, अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त 100 कंपनियां मांगी हैं। इससे पहले दीपोत्सव पर यहां सुरक्षाबलों की 47 कंपनियां पहुंची थीं, जो अभी भी तैनात है।

<iframe width=”790″ height=”444″ src=”https://www.youtube.com/embed/eIWowI5PFVg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>