Yatra to Kedarnath Dham stopped till Wednesday
देहरादून : Kedarnath Dham’s Door Open on 25 April उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालय में स्थित विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद इस वर्ष 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सूत्रों ने बताया कि केदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को प्रात: छह बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे।
Read More : ये खबर पढ़कर मार्वल के फैंस खुशी से झूम उठेंगे, यकीन ना हो तो क्लिक करके देखिए…
Kedarnath Dham’s Door Open on 25 April महाशिवरात्रि के पर्व पर शनिवार को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल रूद्रप्रयाग जिले के उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित धार्मिक समारोह में पंचांग गणना के बाद केदारनाथ मंदिर खुलने का मुहूर्त निकाला गया। समारोह में मंदिर समिति के अधिकारी, तीर्थ पुरोहित तथा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 27 अप्रैल पहले ही तय हो चुकी है जबकि 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुल रहे हैं।
Read More : अब इन आयोजनों में नहीं लगेंगे बार बालाओं के ठुमके, ऐसे गानों पर भी लगाया गया प्रतिबंध
सर्दियों में भीषण ठंड की चपेट में रहने के कारण केदारनाथ सहित चार धामों के कपाट हर साल अक्टूबर-नवंबर में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं जो अगले साल फिर अप्रैल-मई में खुलते हैं।