कन्नूर (केरल), चार अप्रैल (भाषा) केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने शनिवार को उत्तरी केरल के कन्नूर में घर से मतदान के लिए इस्तेमाल की जा रही मतपेटियों का मुंह काफी चौड़ा होने का आरोप लगाते हुए इस संबंध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।
जोसेफ ने दावा किया कि जब उन्होंने इस मुद्दे पर जिलाधिकारी से संपर्क किया तो अधिकारी ने मामले की जांच का आश्वासन देने के बजाय उन पर नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी ‘सत्तारूढ़ पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं’।
जोसेफ ने राज्य में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग से हस्तक्षेप करने की अपील की है।
यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जोसेफ ने दावा किया कि मतपेटी की मुंह बहुत चौड़ा है, जिससे कोई भी मतपत्र निकाल सकता है।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘यह जवाब देने की जरूरत है कि मतपेटी का मुंह इतना इतना चौड़ा क्यों बनाया गया। इसका दुरुपयोग या इसके साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। मतपत्रों को बाहर निकालकर बदला जा सकता है। यह मतदान प्रक्रिया को बाधित करने का एक प्रयास है।’
केरल में विधानसभा चुनाव नौ अप्रैल को होगा।
भाषा प्रचेता माधव
माधव