पीएम मोदी के आह्वान पर पूरे देश ने जलाया दीया, तो भाजपा की महिला नेत्री कर डाली हवाई फायरिंग, पहुंची हवालात

पीएम मोदी के आह्वान पर पूरे देश ने जलाया दीया, तो भाजपा की महिला नेत्री कर डाली हवाई फायरिंग, पहुंची हवालात

पीएम मोदी के आह्वान पर पूरे देश ने जलाया दीया, तो भाजपा की महिला नेत्री कर डाली हवाई फायरिंग, पहुंची हवालात
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: April 6, 2020 8:37 am IST

बलरामपुर: कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। हालात को काबू में करने के लिए पूरे देश में 21 दिनों तक के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। वहीं, रविवार को पीएम मोदी के आह्वान पर पूरे देश में दीपक और कैंडल जलाए गए। लेकिन उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अलग ही नजारा देखने मिला। दरअसल यहां भाजपा की एक महिला नेत्री ने दीप जलाने के बजाए हवाई फायरिंग कर दी। हद तो तब हो गई, जब उन्होंने हवाई फायरिंग करते वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपलोड कर दिया। फिर हुआ वही जो हर बार होता है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हाक रहा है। मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने महिला नेत्री को हिरासत में लिया है।

Read More: कोटा में कोरोना से पहली मौत, 60 साल के शख्स ने तोड़ा दम, मृतक का कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं

मिली जानकारी के अनुसार मामला उत्तर प्रदेश के बलराम जिले का है, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने पीएम मोदी के दीए जलाने के आह्वान पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग की थी। बताया गया कि बीजेपी की महिला जिला अध्यक्ष मंजू तिवारी ने अपने पति ओमप्रकाश तिवारी की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर घर के बाहर निकल आई और कोरोना वायरस भगाने के लिए हवाई फायरिंग करने लगीं। हवाई फायरिंग करते हुए उन्होंने वीडियो भी बनवाया और इसे अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड भी कर दिया।

Read More: “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” को बेचने OLX पर दिया विज्ञापन, कीमत 30,000 करोड़

गौरतलब है कि लॉक डाउन के दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों के नाम संदेश देते हुए कहा था कि पूरे देश मे रविवार को दीए जलाएं। उनके आह्वान पर कल पूरे देश ने एकता मिशाल पेश करते हुए रात 9 बजे 9 मिनट के लिए पूरा देश दीपक, मोमबत्ती और टॉर्च जलाकर एकजुटता का सन्देश दिया।

Read More: बीजेपी विधायक ने ही नहीं मानी पीएम मोदी की अपील, मशाल लेकर निकल पड़े जुलूस के साथ


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"