5 राज्यों के विधानसभा चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने लगाया एग्जिट पोल पर प्रतिबंध
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने लगाया एग्जिट पोल पर प्रतिबंध
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा के लिए हो रहे चुनावों के दौरान चुनाव आयोग ने किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग ने शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी है।
जारी बयान में आयोग ने कहा कि उसने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 ए की उप धारा (1) के तहत अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए 12 नवंबर को सुबह सात बजे से लेकर 7 दिसंबर की शाम साढ़े पांच बजे तक एग्जिट पोल के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगा दी है।
आयोग ने कहा है कि उसने अधिनियम की धारा 126 (1) (बी) का इस्तेमाल करते हुए हर चरण के चुनाव संपन्न होने से 48 घंटे पहले की अवधि में ओपनियन पोल के प्रकाशन और प्रसारण पर भी रोक लगा दी है।

Facebook


