Ban on Pan Masala: अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध, जानें किस वजह से लिया ये फैसला

Ban on Pan Masala: अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध, जानें किस वजह से लिया ये फैसला

Ban on Pan Masala: अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध, जानें किस वजह से लिया ये फैसला

Ban on Pan Masala | Photo Credit: IBC24 Customize

Modified Date: May 8, 2026 / 10:48 am IST
Published Date: May 8, 2026 10:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • झारखंड सरकार ने गुटखा और पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया
  • आदेश एक वर्ष तक लागू रहेगा
  • उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी

नई दिल्ली: Ban on Pan Masala अगर आप भी पान मसाला खाने के शौकीन है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, झारखंड सरकार में जन-स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

Ban on Pan Masala जारी आदेश के अनुसार, प्रतिबंध उन सभी उत्पादों पर लागू होगा, जो किसी भी नाम से बाजार में बेचे जा रहे हों। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार ने यह फैसला खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम-2006 की धारा 30(2)(ए) और खाद्य सुरक्षा एवं मानक (बिक्री पर निषेध और प्रतिबंध) विनियमन 2011 के नियम के तहत लिया है।

इसके अलावा ये भी कहा ​गया है कि प्रतिबंध का यह आदेश जारी होने की तारीख से एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान प्रतिबंधित तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला पकड़ा जाता है, तो कानून सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।