बनिहाल-कटरा रेल लिंक: टी-14 सुरंग का खुदाई कार्य पूरा
बनिहाल-कटरा रेल लिंक: टी-14 सुरंग का खुदाई कार्य पूरा
जम्मू, सात अप्रैल (भाषा) उत्तर रेलवे ने जम्मू कश्मीर में निर्माणाधीन 111 किमी लंबे बनिहाल-कटरा रेल ‘लिंक’ पर संगलदान और सावलकोट स्टेशन के बीच टी-14 सुरंग का खुदाई कार्य पूरा कर लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस कार्य में इंजीनियर और श्रमिकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि संगलदान और सावलकोट स्टेशन के बीच 6.28 किमी लंबी सुरंग की खुदाई का कार्य पूरा हो गया है।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने बताया कि सावलकोट और संगलदान स्टेशन के बीच टी-14 मुख्य सुरंग की खुदाई का कार्य पूरा कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई।
अधिकारियों ने बताया कि 272 किमी लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के 161 किमी लंबे खंड का संचालन शुरू हो चुका है।
अधिकारियों ने बताया कि कटरा-बनिहाल के बीच 111 किमी लंबा खंड निचले हिमालय के पर्वतीय क्षेत्र से होकर गुजरता है।
भाषा सुभाष माधव
माधव

Facebook


