टोंक में बैंक के खजांची से चार लाख रुपये की लूट

Ads

टोंक में बैंक के खजांची से चार लाख रुपये की लूट

  •  
  • Publish Date - September 21, 2022 / 07:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

जयपुर, 21 सितंबर (भाषा) राजस्थान के टोंक जिले के दूनी थाना क्षेत्र में बुधवार को तीन बदमाशों ने एक राष्ट्रीय बैंक के खजांची से देसी कट्टे की जोर पर चार लाख रुपये से अधिक की राशि लूट ली।

थानाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि आवां गांव में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दो नकाबपोश और टोपी पहने एक बदमाश ने देसी कट्टे की जोर पर खजांची से चार लाख 17 हजार रुपये लूटे और बाइक से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाश बैंक के खजांची से नकदी लूटने के बाद बैंक में खड़े से ग्राहक से भी कुछ छीनते हुए दिख रहे हैं, लेकिन अभी तक ग्राहक की ओर से इस संबंध को कोई तहरीर नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा कुंज पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा