बैंक अधिकारी ने दिल्ली मेट्रो के आगे छलांग लगाई, मौत

Ads

बैंक अधिकारी ने दिल्ली मेट्रो के आगे छलांग लगाई, मौत

  •  
  • Publish Date - October 28, 2023 / 02:10 PM IST,
    Updated On - October 28, 2023 / 02:10 PM IST

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) पंजाब एवं सिंध बैंक के 35 वर्षीय एक अधिकारी ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम को हुई और दिव्यांशु चोपड़ा नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि चोपड़ा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

पुलिस के मुताबिक, चोपड़ा शुक्रवार को पंजाब के अमृतसर से दिल्ली आए थे।

उसने बताया कि चोपड़ा पंजाब एवं सिंध बैंक में अधिकारी के रूप में काम करते थे और अपने माता-पिता के साथ अमृतसर में रहते थे।

भाषा साजन पारुल

पारुल