मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन का उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन का उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, दो अगस्त (भाषा) मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन एनएससीएन(के) के एक उग्रवादी को राजमार्गों पर जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के अनुसार, लुंगथाउखोन पामेई (32) को शनिवार को काइमेई थाना क्षेत्र में इंफाल को सिलचर से जोड़ने वाले राजमार्ग से पकड़ा गया।
बयान में बताया गया कि आरोपी के पास से जबरन वसूली से जुड़े कई दस्तावेज और 2,800 रुपये नकद बरामद किए गए।
इस बीच, सुरक्षा बलों ने अवैध रूप से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक खरीदने तथा बेचने की गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।
बयान के अनुसार, आरोपी की पहचान लैशराम लखपति सिंह (56) के रूप में हुई है और उसे शनिवार को इंफाल पूर्वी जिले के खोंगमान जोन-3 से गिरफ्तार किया गया।
बयान में बताया गया कि उसके कब्जे से एक हथगोला और नौ मिमी के 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन

Facebook


