इंफाल, छह अगस्त (भाषा) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ‘यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (हमार)’ के स्वघोषित सैन्य प्रमुख को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी आरसी सिंगसन को मंगलवार को चुराचांदपुर थाना क्षेत्र के ‘ओल्ड’ गेलमोल इलाके से पकड़ा गया।
पूछताछ के दौरान उसने जो जानकारियां दीं, उनके आधार पर सुरक्षा बलों ने थिंगचोम गांव के पास के जंगल में एक तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान मौके से एक एके-47 राइफल (एक मैगजीन के साथ), नौ एमएम का एक पिस्तौल, तीन आईईडी बम और दो रेडियो संचार सेट बरामद किए गए हैं।
भाषा सुमित नरेश सुरेश
सुरेश