बस्तर अब माओवादी हिंसा नहीं, विकास एवं आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है: प्रधानमंत्री मोदी

Ads

बस्तर अब माओवादी हिंसा नहीं, विकास एवं आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है: प्रधानमंत्री मोदी

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 10:31 AM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 10:31 AM IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर के बदलते स्वरूप को रेखांकित करते हुए मंगलवार को कहा कि कभी माओवादी हिंसा के लिए पहचाना जाने वाला यह इलाका अब विकास और स्थानीय लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास की पहचान बन रहा है।

प्रधानमंत्री ने सात से नौ फरवरी के बीच आयोजित ‘बस्तर पंडुम’ के विशेष उत्सव की भी सराहना की।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “इस उत्सव के दौरान बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत का भव्य रूप दिखा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रयास से जुड़े सभी परिवारजनों को मेरी हार्दिक बधाई। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पहले जब बस्तर का नाम लिया जाता था तो माओवाद, हिंसा और विकास में पिछड़ेपन की छवि उभरती थी लेकिन अब हालात बिल्कुल बदल चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज बस्तर विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है। मेरी यही कामना है कि यहां का आने वाला समय शांति, प्रगति और सांस्कृतिक गौरव की भावना से परिपूर्ण हो।’’

भाषा खारी सिम्मी

सिम्मी