जलपाईगुड़ी (प. बंगाल), आठ अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को जलपाईगुड़ी जिले के मैनागुड़ी कस्बे में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में एक रोडशो का नेतृत्व किया।
नवीन जब एक खुली जीप में सवार होकर निकले, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और पार्टी के समर्थन में नारे लगाये।
पार्टी के झंडे और गुब्बारे लिये समर्थक होगला फैक्टरी से नूतन बाजार बस टर्मिनस तक लगभग दो किलोमीटर लंबे मार्ग पर कतार में खड़े थे।
नवीन ने कहा, ‘‘इस रैली में लोगों की भारी मौजूदगी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का संकेत है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में बंगाल में जारी ‘महाजंगलराज’ का अंत निश्चित है, जिससे सुशासन और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।’’
भाषा देवेंद्र सुरेश
सुरेश